पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनोदा गांव के भाठापारा बाजार चौक स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में एक युवक द्वारा नशे की हालत में मूर्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने मंदिर परिसर में रखी हनुमानजी की गदा उठाकर मूर्ति के मुख पर कई बार प्रहार किया, जिससे मूर्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।
नशे में युवक ने हनुमान मंदिर में की तोड़फोड़, गदा से मूर्ति पर किया हमला; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा













