पीएम मोदी और अमित शाह को इस सिंगर ने कहे आपत्तिजनक शब्द तो ट्वीटर ने दी ऐसी सजा
चैतन्य भारत न्यूज
ब्रिटिश-इंडियन सिंगर और रैपर हार्ड कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशब्द कहती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद ही ट्वीटर ने हार्ड कौर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
वीडियो में हार्ड कौर खालिस्थान के लोगों के साथ पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती देती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में खालिस्तानी समर्थकों को देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कई सिख ग्रुप्स काफी समय से एक अलग देश यानी खालिस्तान की मांग कर रहे हैं।
बता दें ये कोई पहली बार नहीं है जब हार्ड कौर के बयान से बवाल मचा है, बल्कि वह इससे पहले भी इस तरह के विवादों में घिर चुकी हैं। इससे पहले जून में भी हार्ड कौर पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था, क्योंकि उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस चीफ मोहन भागवत के खिलाफ भद्दे कमेंट्स किए थे।
गौरतलब है कि हार्ड कौर ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस और लीड सिंगर काम किया है। वह अक्षय की फिल्म 'पटियाला हाउस', 'लकी ब्वॉय' और 'मूव योर बॉडी' में भी नजर आ चुकी हैं।
Read the full article