हरिद्वार की पौड़ी ना जाकर लोग ऐसे कर रहे पितरों को याद
हरिद्वार: कोरोना का संकट अब धार्मिक कर्मकांडो पर भी गहरा गया है, जिसके चलते पितृ पक्ष में श्रद्धालु हरिद्वार आने से परहेज कर रहे है। हिन्दू धर्म में श्राद्ध कर्म विशेष महत्त्व है इसलिए धर्मनगरी हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित समाज ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। हरिद्वार का कुशावर्त घाट हो या नारायण शिला मंदिर समेत कई घाटों पर मोबाइल के जरिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन श्राद्ध कर्म कराया जा रहा है।












