Patna: कल 11 बजे मीटिंग के बाद ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री, अनलॉक में धीरे-धीरे बढ़ती जाएंगी रियायतें...
Patna: कल सुबह 11 बजे मीटिंग के बाद ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री। अनलॉक में धीरे-धीरे बढ़ती जाएंगी रियायतें। चार चरणों के लॉकडाउन के बाद अब बिहार में अनलॉक-1 की शुरुआत होगी। 8 जून तक लॉकडाउन है। उसके बाद 9 जून से अनलॉक शुरू होगा। ये अनलॉक अचानक नहीं होगा, धीरे-धीरे इसे खोला जाएगा। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान अब मंगलवार 8 जून को ही होगा। सोमवार को CM नीतीश ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक की है, लेकिन अनलॉक की गाइडलाइन पर फैसला नहीं हो सका। मंगलवार सुबह 11 बजे फिर मीटिंग होगी, उस दौरान ही अनलॉक में दी जाने वाली छूट पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद दोपहर तक CM नीतीश कुमार अनलॉक की घोषणा करेंगे। अनलॉक के बाद भी हर जगह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराना सुनिश्चित किया जाएगा। एक बार में नहीं होगा पूरा अनलॉक बिहार सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, अनलॉक अचानक एक बार में नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। नामांकन को लेकर शिक्षण संस्थानों को सीमित छूट दी जा सकती है। व्यापारियों और दुकानदारों के लिए कुछ नियम बनाए जाएंगे, जिसके सहारे वे काम कर सकें। दुकानों को ज्यादा समय तक खोलने की इजाजत दी जा सकती है। समारोह और आयोजन पर रोक लगी रहेगी। शादी और श्राद्ध में कुछ संख्या बढ़ाई जा सकती है। पार्क और मैदान बंद रहेंगे। नाइट कर्फ्यू लगाई जाएगी। इस अनलॉक को एक सीमित समय के लिए लगाया जाएगा। वहीं, कोरोना पर और कंट्रोल हुआ तो अनलॉक-2 में कुछ और छूट दी जाएगी। लॉकडाउन की वजह से ही थमे कोरोना के मामले मंत्रियों-अधिकारियों का स्पष्ट मानना है कि लॉकडाउन की वजह से ही बिहार में कोरोना पर कंट्रोल पाया जा सका है। इसलिए अनलॉक में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बिहार में रविवार को 920 तो शनिवार को नए मामलों की संख्या 1007 रही है। पटना में बीते दो दिनों में 87 और 71 नए मामले आए हैं। रविवार तक एक्टिव मामलों की संख्या 8707 हो गई है। बिहार में तेजी से घटते मामलों को लेकर बड़ी राहत है। एक्सपर्ट का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सोशल डिस्टेंस मेंटेन हुआ और इस कारण ही मामलों में लगातार कमी आ रही है। बिहार के सभी 38 जिलों में नए मामले अंडर 100 हैं, सिर्फ 5 जिलों में नए मामले 50 से ऊपर हैं। डेस्क रुम की रिपोर्ट Read the full article










