जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh Property/ Sampati Online Panjikaran 2021-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको यूपी सम्पत्ति पंजीकरण-प्रॉपर्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) प्रदेश के वासियों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं। जैसे अचल संपत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, भार मुक्त प्रमाण पत्र 12 साला एवं विलेखो प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराता है। उत्तर प्रदेश के निवासी जो इन सभी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। वह अपने लेखपत्र को इस वेबसाइट के माध्यम से स्वयं भी तैयार कर सकते हैं। तथा जनसामान्य द्वारा igrsup वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओ हेतु आवेदन अपने निकटतम जन सेवा केन्द्रो (CSCs) के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क अदा कर किया जा सकता है।सम्पत्ति पंजीकरण 2021 के लिए राज्य के निवासी आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जा सकते है। जो निवासी औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण के अंतर्गत पांच प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। पहली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, दूसरी औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण हेतु निवेश मित्र वेबसाइट, तीसरी संपत्ति पंजीकरण हेतु अप्वाइंटमेंट की सुविधा, चौथी संपत्ति को ऑनलाइन खोजने की सुविधा एवं पांचवी संपत्ति का संपूर्ण विवरण। इस सुविधा के अंतर्गत आप अधिकारिक वेबसाइट https://igrsup.gov.in पर जाकर सरलता से अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट IGRSUP (UP Property-Sampati Online Registration) से जुड़ी सभी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।