ओम पुरी अपनी आखिरी फिल्म ‘लश्टम पश्टम’ में बने हैं टैक्सी ड्राइवर, फिर दिखेगी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों की कहानी बॉलीवुड डेस्क. अभिनेता ओम पुरी की आखिरी फिल्म 'लश्टम पश्टम' 10 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। 25 जुलाई को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में ओम पुरी एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन और डायरेक्शन मानव भल्ला ने किया है, यह मानव की पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित है। 'लश्टम पश्टम' ओम पुरी के निधन के बाद रिलीज होने वाली उनकी चौथी फिल्म है। ब्रदर्स बियॉन्ड बॉर्डर है थीम: ट्रेलर में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। एक पाकिस्तानी है और दूसरी हिन्दुस्तानी। दुबई में शूट की गई इस फिल्म में दोस्ती, भाईचारा और भारत-पाकिस्तान के लोगों में बसी नफरत को दिखाया गया है। - एक सीन में ओम पुरी कहते नजर आ रहे हैं- 'एक इंसान को दूसरे इंसान की मदद करने के लिए कोई वजह चाहिए।' दूसरे सीन में ओम पुरी फिल्म के एक्टर से कह रहे हैं- 'हमारा बंटवारा जरूर हुआ है, लेकिन मिट्टी तो हमारी आज भी एक है।' ओम पुरी की मौत के बाद रिलीज फिल्में :ओम पुरी का 6 जनवरी 2017 को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। इसके बाद ओम पुरी फरवरी 2017 में आई 'द गाजी अटैक' आर्मी ऑफिसर और फरवरी 2017 में ही रिलीज हुई 'वाइसरॉय हाउस' (अंग्रेजी) में नूर के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा वे सलमान खान की ट्यूबलाइट में बन्ने चाचा के रोल में दिखाई दिए थे। यह फिल्म जून 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार:आेम पुरी के साथ फिल्म में टिस्का चोपड़ा, डॉली अहलूवालिया, इशिता दत्ता, विभव रॉय, समर विरमानी, फेरीना वाजेर भी हैं। भाईचारे पर बनी यह फिल्म का टाइटल पिछले एक महीने से सोशल मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ है। खुद ओम पुरी भी ट्रेलर के आखिर में लश्टम पश्टम के माने पूछते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लश्टम पश्टम का मतलब क्या है यह फिल्म देखने के बाद पता ही चलेगा। Source link