भारत को मिला दुनिया का सबसे खतरनाक हेलिकॉप्टर 'अपाचे', बनेगा आतंकियों का काल
चैतन्य भारत न्यूज भारत को अपना पहला एडवांस लड़ाकू विमान 'अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर' अमेरिका से मिल चुका है। भारतीय सेना ने अपना पहला अपाचे हेलिकॉप्टर अमेरिका के एरिजोना में स्थित प्रोडक्शन फैसिलिटी सेंटर में प्राप्त किया। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने साल 2015 में अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ 22 लड़ाकू विमान खरीदने का करार किया था। इस सौदे की कीमत 2.5 अरब डॉलर यानी करीब 17.5 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसकी तैनाती चीन और पाकिस्तान सीमा पर की जाएगी।
इस खास कामयाबी की जानकारी देते हुए भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा कि, 'इस वर्ष जुलाई तक हेलिकॉप्टर का पहला बैच भारत भेजने का कार्यक्रम है।' बता दें इस हेलीकाप्टर के लिए भारतीय एयर-क्रू और ग्राउंड क्रू ने अलबामा स्थित अमेरिकी सेना के ट्रेनिंग फैसिलिटी में ट्रेनिंग ली। जानकारी के मुताबिक, अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर मल्टी रोल फाइटर है। यह हेलीकॉप्टर 284 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से भी उड़ सकता है। अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर में दो हाई परफॉर्मेंस इंजन लगे हुए हैं।
इसके अलावा अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर में लेजर, इन्फ्रारेड और अन्य नाइट विजन सिस्टम भी लगाए गए हैं। इसकी खासियत है कि ये हेलीकॉप्टर अंधेरे में भी दुश्मनों को टारगेट कर उनपर वार कर सकता है। इसके अलावा अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर से अत्याधुनिक मिसाइल फायर किए जा सकते हैं। ये हेलीकॉप्टर कई तरह के गोला-बारूद भी गिरा सकता है। अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये दुश्मनों को बिना नजर आए ही टारगेट लोकेशन को तबाह कर सकता है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने वाला भारत 14वां देश होगा। Read the full article











