Bharat Gaurav Award Foundation
असाधारण उपलब्धियां हमारी पहुँच के भीतर हैं जब हम व्यक्तिगत ईमानदारी, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प की नींव पर खड़े होते हैं । यदि व्यक्ति पूर्ण निष्ठा व दृढ़ संकल्प में लीन रहकर पने कार्यों के प्रति सजग रहता है तो निश्चित ही वह सफलता प्राप्त करता है और सफल लोग दूसरों से अलग नहीं होते, सफल लोगों की सोच दूसरों से अलग होती है । साधारण भाषा में कहा जाय तो सबकुछ आपकी सोच पर निर्भर करता है । यूं तो उन्नति के अनेक क्षेत्र हैं, पर उनमें से अधिकांश में उठना प्रतिभा के साथ ही होता है । प्रतिभा एक अद्भुत चेतना है, जो मनुष्य के व्यक्तित्व में असाधारण स्तर की उत्कृष्टता भर देती है । मनुष्य उसी के आधार पर अतिरिक्त सफलताएँ अर्जित करता है । प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी अपने व्यक्तिगत जीवन का निर्वहन करते हुये सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सदैव अग्रसर रहते हैं । सम्मान और पुरस्कार उन लोगों को प्राप्त होते हैं जो कार्यों में अपने अच्छे गुणों को दर्शाते हैं । सम्मानित होने से व्यक्ति के हृदय में नई ऊर्जा का संचार होता है जो उसे पुनः अपने कार्यों में और अधिक प्रयत्नशील रहने के लिये प्रेरणा प्रदान करता है ।
भारत की जन्मभूमि हमेशा से ही प्रतिभाओं की धनी रही है परन्तु प्रतिभाओं को समय पर सम्मान की आवश्यकता है क्योंकि पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है । हमारे देश में असंख्य प्रतिभाएँ हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्यों से सफलता की ओर अग्रसर हैं । प्रतिभाओं की इच्छाशक्ति और अपने संकल्पों के प्रति प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरुप ही उन्हें भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है ।









