‘राइड इट’ के सिंगर जे सीन के पास हैं इतने जूते कि आप भी हो जाएंगे हैरान लंदन : दुनिया में सभी लोगों का अपना स्टाइल और अपने शौक होते हैं. ऐसे ब्रिटिश गायक जे सीन को जूते रखने का जुनून है और उनके पास 300 जोड़ी से अधिक जूते हैं. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार जे के इन जूतों को रखने के लिए अलग से एक कमरा भी है. उन्होंने ‘बैंग शोबिज’ को बताया, ‘‘मेरे जूतों के लिये अलग से एक कमरा भी है। यह एक पूरे कमरे के जैसा है क्योंकि मेरे पास कई जोड़ी जूते हैं। संभवत: 300 जोड़ी से अधिक जूते हैं। इन्हें करीने से रखा गया है, ये दिखने में बेहद प्यारे हैं।’’ ‘राइड इट’ गीत से चर्चित हुए गायक सीन ने कहा कि उनके पास बहुत सारे जूते हैं क्योंकि उनका मानना है कि पुरूष अपने स्टाइल के मामले में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं।











