खूंटी में आदिवासी नेता सोम मुंडा की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग, खूंटी बंद
खूंटी : खूंटी जिले में आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोम मुंडा की बुधवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस धटना को लेकर खूंटी में तनाव और आक्रोश का माहौल है. इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को आदिवासी संगठनों के आह्वान पर खूंटी जिला बंद रखा गया। बंद का व्यापक असर देखने को मिला. गुरुवार सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और समर्थक सड़क पर उतर आए और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम…

















