जून में होगी JEE-Main,2020 परीक्षा
9 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 31 मई के बाद जारी होंगे प्रवेश पत्र न्यूजवेव@ नईदिल्ली/कोटा मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने Tweet करके विद्यार्थियों को सूचित किया है कि इस वर्ष JEE-Main प्रवेश परीक्षा जून में आयोजित हो सकती है। याद दिला दे कि इंजीनियरिंग की सबसे बडी प्रवेश परीक्षा 5,7,9 व 11 अप्रैल को होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 22 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू हो जाने से NTA ने इसे एक माह के लिये स्थगित कर दिया गया था। लेकिन कोरोना की ताजा स्थिति को देखते हुये HRD मंत्री ने इसे जून,2020 में आयोजित करने के संकेत दिये हैं। जिसकी अधिसूचना NTA वेबसाइट पर जारी की जायेगी।
लॉकडाउन की अवधि को देखते हुये नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विभिन्न राज्यों के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने का पहली बार अवसर दिया। जिससे उन्हें परीक्षा देने के लिये लंबी यात्रा नहीं करनी पडेगी। JEE-Main,2020 के प्रवेश पत्र 31 मई के पश्चात NTA की अधिकृत वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। NTA ने विद्यार्थियों को इसकी तैयारी के लिये ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा भी दी है। गिर सकती है कटऑफ कोचिंग विशेषज्ञों का आंकलन है कि इस वर्ष JEE-Main के कटऑफ में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि प्रभावी एवं नियमित तैयारी नहीं कर पाने से उंचा स्कोर अर्जित करने वाले विद्यार्थियों की संख्या सीमित रहेगी। उन्होंने बताया कि जेईई-मेन,2020 के दोनों चरणों में 5 माह का अंतराल होने तथा लॉकडाउन के कारण कोचिंग संस्थान बंद हो जाने से विद्यार्थियों में नियमित पढाई का शैड्यूल टूट सा गया है। कोरोना संक्रमण के कारण मानसिक रूप से परेशान हो जाने से वे सही ढंग से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उनको परीक्षा से ठीक पहले घरों के लिये रवाना होना पड़ा। परीक्षा से ठीक पहले कई बाधाओं का सामना करने से विद्यार्थियों की एकाग्रता प्रभावित हुई है। हालांकि ऑनलाइन मोड में तैयारी करने वाले विद्यार्थियों में ज्यादा आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है। क्यांेकि पेपर भी कम्प्यूटर बेस्ड मोड में ही होगा। बीटेक की किसमें कितनी सीटें JEE-Main के जनवरी के पहले तथा जुलाई के दूसरे चरण की परीक्षा के बाद जारी कॉमन मेरिट लिस्ट से NIT, IIIT तथा केंद्र वित्त पोषित उच्च तकनीक संस्थानों (GFTI) सहित 69 गवर्नमेंट संस्थानों की 25000 बीटेक/बीई सीटों पर दाखिले दिये जायेंगे। साथ ही, कुछ प्राइवेट तथा स्व-वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में भी JEE-main की मेरिट लिस्ट से एडमिशन दिये जायेंगे। वर्ष 2019 में 23 आईआईटी में बीटेक की 13,376 सीटें थी, जो इस वर्ष बढकर 14,500 तक हो सकती है। इस वर्ष जेईई-मेन से चयनित 2.50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स जेईई-एडवांस्ड परीक्षा देंगे। Read the full article













