“…हम हिंदू हैं ,हम हिंदू ही रहेंगे…” जनेयू के विद्यार्थियों ने अनेक तरह के विवादास्पद नारे 9 फरवरी 2016 को एक आतंकवाद और आतंकवादी को महिमामंडित करते हुए लगाए। पर जब उन पर पुलिस की कार्यवाही हुई और पूरे देश में उनकी थू थू हुई तो वे बाबा साहब के उपर्युक्त लेख की शरण में… Read More »
“…हम हिंदू हैं ,हम हिंदू ही रहेंगे…”
जनेयू के विद्यार्थियों ने अनेक तरह के विवादास्पद नारे 9 फरवरी 2016 को एक आतंकवाद और आतंकवादी को महिमामंडित करते हुए लगाए। पर जब उन पर पुलिस की कार्यवाही हुई और पूरे देश में उनकी थू थू हुई तो वे बाबा साहब के उपर्युक्त लेख की शरण में जा लेटे। उन्होंने मनुवाद और संघवाद से आजादी की बात करना शुरू किया।
वे ये भूल गये कि डा.अम्बेडकर ने संविधान सभा में 17दिसंबर 1946 में बोलते हुए कहा था “आज हमारा देश कई लड़ाकू दलों में बँट गया है।और मैं तो यहाँ तक मंजूर करूँगा कि ऐसे ही एक लड़ाकू दल के नेताओं में शायद मैं भी एक हूँ।परन्तु सभापति महोदय इन सब बातों के बावजूद भी मुझे इस बात का पक्का विश्वास है की समय और परिस्थिति अनुकूल होने पर दुनिया की कोई भी ताकत इस मुल्क को एक होने से रोक नहीं सकती।जाति और धर्म की भिन्नता के बावजूद भी हम किसी न किसी रूप में एक होंगे,इसमें मुझे जरा भी शक नहीं है।”