दीपावली की रात बिहार के सासाराम में ज्वेलरी दुकान में पूजा कर रहे कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मारी, पिता की हालत गंभीर
पटना/ सासाराम:दीपावली की रात जब पूरा देश लक्ष्मी पूजन में व्यस्त था, उस समय सासाराम में अपराधियों ने त्योहार की खुशियों को गोलियों की गूंज से दहला दिया। नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में स्थित एक आभूषण दुकान में पूजा कर रहे आभूषण कारोबारी अशोक सोनी और उनके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर को गोली मार दी गई। यह वारदात सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अशोक सोनी, जो कि मुबारकगंज के रहने वाले हैं, दीपावली के…












