अगर आप कोई #मैकेनिक है या किसी #कारखाने के #मालिक है और कोई #गरीब का बच्चा आप के यहाँ कोई हुनर सीखने आता है तो उसे हुनर सिखाने मे कंजूसी ना करें। दर्जी 6-6 महीने तक बटन ही लगवाता रहता है, बाईक मिस्त्री 6-6महीने पहिए ही खुलवाता रहता है। कुछ लोग तो इस नियत से भी काम नहीं सिखाते हैं कि काम सीख लेगा तो फिर नया मुर्गा कहाँ से आएगा। ये गरीब के बच्चे है। माँ बडी उम्मीद से रोटी देकर भेजती है कि मेरा बच्चा जल्द काम सीखकर कुछ कमाकर घर के खर्चे में मदद करेगा। मेहरबानी करके ऐसे बच्चो को जल्द हुनर सिखाकर #कामयाब बनाए। यकीन माने #अल्लाह पाक आपको उसका बेहतरीन बदला अता फ़रमाएगा।😞🥺🥺













