बिलासपुर शहर कानन पेंडारी चिड़ियाघर के लिए प्रसिद्ध है। यह मुंगेली रोड पर बिलासपुर से लगभग 10 किलोमीटर सकरी के पास स्थित एक छोटा चिड़ियाघर है। सिटी बस का संचालन बिलासपुर सिटी बस लिमिटेड द्वारा यात्रियों के परिवहन के लिए किया जाता है। छत्तीसगढ़ में मुख्यतः 03 चिड़ियाघर है जिनमे से कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन सबसे प्रसिद्ध है। यहाँ आपको कई प्रजाति के जानवर, मछली सांप इत्यादि देखने को मिलेंगे। इन सभी के अलावा यह छोटे बच्चों के लिए झूले भी हैं जो बच्चों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगह से लोग जब भी बिलासपुर जाते हैं तो कानन पेंडारी घुमने जाने का प्लान सबसे पहले बनाते हैं। यह बिलासपुर शहर के एकदम करीब है इस कारण प्रतिदिन पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। अगर आप कभी बिलासपुर जाएँ तो एक बार कानन पेंडारी अवश्य जाना चाहिए। आइये अब जानते हैं इस छोटे चिड़ियाघर के बारे में कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन कानन पेंडारी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से 10 किलोमीटर दूर मुंगेली रोड पर सकरी के पास स्थित है। इस जूलॉजिकल गार्डन की स्थापन वर्ष 2004 -2005 में किया गया। यह लगभग 114.636 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ लगभग 70 प्रजातियों के वन्यजीव है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहाँ पर्यटकों के लिए अच्छी व्यवस्था है, कई जगहों पर पीने का पानी के लिए वाटर कूलर, बेंच, शौचालय, सफारी कार और बच्चों के खेलने के लिए झूले इत्यादि है। पूरे चिड़ियाघर को पैदल घुमने में लगभग 2 -3 घंटे का समय लग जाता है इसलिए जब भी आयें समय निकल कर आये ताकि आप यहाँ की जानवरों के उछल कूद, खूबसूरत परिंदों को निहार सकें। यहाँ पहुंचना बेहद ही आसान है आप अपने वाहन या टैक्सी, बस के माध्यम से जा सकते हैं। बाय एयर रायपुर (130 किलोमीटर) निकटतम हवाई अड्डा है जो मुबई दिल्ली , नागपुर, हैदराबाद, कोलकाता, विशाखापटनम एवं चेन्नई से जुडा हुआ है। सड़क के द्वारा बिलासपुर शहर से निजी वाहन अथवा नियमित परिवहन बसों द्वारा यात्रा की जा सकती है। ट्रेन द्वारा हावडा – मुंबई मुख्यम रेल मार्ग पर बिलासपुर समीपस्थ रेल्वे जंकशन VIDEO LINK https://youtu.be/C3LaxKsdh2c @gochhattisgarh #kananpendari #kananpindari #kananpendarizoo#kananpendarichidaghar #kananpendarizoopark #bilspurforestpark#tigerpoint#kananpendarikachidyaghar#kananpendarigarden #chhattisgarhrider #junglesafari #kananpendarizoologicalgarden#bilspurcity#chattishgarhraider #2021zoovisiforkananpendari (at Kanan Pendari zoo) https://www.instagram.com/p/CUXIw-pshrb/?utm_medium=tumblr











