संजय कपूर की विरासत पर छिड़ी कानूनी जंग: सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया सचदेव को भेजा नोटिस
Delhi News: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब देश की शीर्ष अदालत तक पहुंच गया है। 12 जून, 2025 को संजय कपूर के निधन के बाद शुरू हुई इस कानूनी लड़ाई में सोमवार को नया मोड़ आया। सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों समेत 22 अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है।…
















