खरीफ फसलों की खरीद के लिए हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश
हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद को लेकर हरियाण की नायाब सिंह सैनी सरकार ने अपनी कमर कस ली है. खरीफ फसलों की खरीद के मद्देनजर हाली में सीएम नायाब सिंह सैनी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक किया. इस बैठक में फसलों की खरीद को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए गए है जिसमें अधिकारियों से कहा गया है कि खरीद अवधि में मंडियों में 24 घंटे निरीक्षक तैनात रहेंगे ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.














