"जब दिल ही टूट गया,हम जीकर क्या करेंगे" गाना इस सुपरस्टार गायक के जनाज़े में बजने की यह थी वजह भारतीय सिनेमा के गायक के तौर पर सबसे पहले सुपरस्टार का दर्ज़ा हासिल है सहगल को आज हम आपके लिए लेकर आये हैं चन्द जानकारी उस गायक की जिसका पूरा देश दीवाना था.. प्रस्तुत है- ज़मीं खा गई आसमां कैसे कैसे (चौथी कड़ी) नरेंद्र बोहरा ✍🏻 जयपुर गायक अभिनेता कुंदन लाल सहगल हिंदी सिनेमा के बतौर गायक पहले सुपरस्टार थे और उनके नाम एक पूरा युग है। जब हर गायक उनकी शैली में गाने का प्रयास करता था। मुकेश और किशोर कुमार ने अपने पहले फिल्मी गीत सहगल की शैली में ही गाए। उनकी आवाज में एक अलग ही ओज और मिठास था और उस समय संगीत सुनने के साधन बहुत कम थे इसलिए लोग उनके गीत सुनने के लिए बार बार फिल्म देखते थे। उन्होंने बंगाली, पंजाबी और पश्तो में भी गीत गाए।गैर फिल्मी गीत और ग़ज़लें भी गाईं। उनके गीतों की संख्या बमुश्किल 200 रही होगी मगर फिर भी वे सर्वोपरि और अमर हैं। उन्होंने 27 हिंदी और 7 बंगला फिल्मों में अभिनय किया था। इस रोचक लेख को पूरा पढ़ने के लिए BIO में दिए गए हमारी वेबसाइट के लिंक पर जाएँ । #हिंदीसिनेमा #bollywoodsingers #klsahgal #oldisgold✨ (at India) https://www.instagram.com/p/CGnhvizhA7u/?igshid=14opsanrpysqn













