मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली में आज 14 जून सुबह 5 बजे से कुछ गतिविधियों को छोड़कर बाकी 'सबकुछ' कुछ खुल जाएगा। जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। सरकार अभी 'वेट ऐंड वॉच' की रणनीति अपनाने के मूड में है। एक हफ्ते तक मॉनिटर किया जाएगा। अगर केसेज बढ़ते हैं तो फिर से पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। दिल्ली में 14 जून से क्या-क्या खुल जाएगा और क्या-क्या बंद रहेगा, आइए जानते हैं- *दिल्ली में क्या-क्या बंद रहेगा? सारे स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, किसी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों की अनुमति नहीं होगी,स्विमिंग पूल,स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल और थियेटर एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल,ऑडिटोरियम, स्पॉ और जिम, पब्लिक पार्क, गार्डन * दिल्ली में कल से कहां-कहां थोड़ी छूट मिलेगी? सरकारी दफ्तरों में पिछले हफ्ते वाली व्यवस्था ही लागू रहेगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों में 100% अटेंडेंस, प्राइवेट ऑफिसेज में 50% स्टाफ के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम होगा,बाजारा, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं, धर्मस्थल खुलेंगे मगर श्रद्धालुओं के आने की इजाजत नहीं, रेस्तरां 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ खुल सकते हैं, शादियां केवल कोर्ट या घरों में हो पाएंगी अधिकतम 20 लोग, अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे। दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलती रहेगी,ऑटो-कैब में अधिकतम 2 यात्री ही बैठ सकेंगे। #arvindkejriwal #gk #news #generalknowledge #knwledge #currentaffairsquiz #gkindia #interestingfact #onlyfacts #dailyfacts #hardwork #hindifacts #gkfacts #worldnews #news #india #coronaviruspandemic #lockdown #delhi https://www.instagram.com/p/CQGrfZuHns_/?utm_medium=tumblr