कोलायत और बज्जू के कॉलेज में अब कॉमर्स और साइंस भी, 26 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया
#Bikaner -#कोलायत और #बज्जू के कॉलेज में अब कॉमर्स और साइंस भी, 26 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया
Bikaner News: बज्जू और कोलायत के राजकीय कॉलेज में इस सत्र से स्टूडेंट्स आर्ट्स के साथ कॉमर्स और साइंस भी पढ़ सकेंगे। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने इस शिक्षा सत्र से बीकानेर के इन दोनों कॉलेजों में कॉमर्स और साइंस संकाय खोले हैं। इन संकाय में एडमिशन के लिए 26 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
राजस्थान के 37 नए सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त से शुरू होंगे।
View On WordPress













