कोरबा। पर्यटन स्थल, सतरेंगा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरबा की रोवर्स टीम द्वारा भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया गया है। सतरेंगा को मॉर्डन टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विभागों को विभिन्न कार्यों की अलग- अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। माननीय कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा विभाग को पर्यटन स्थल के प्रवेश द्वार सहित अन्य कार्य सौंपे गये थे। डीईओ श्री सतीश पांडेय के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्य आयुक्त श्री मोहम्मद सादिक़ शेख़ के नेतृत्व में यह भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया गया। इस कार्य में एएलटी स्काउट मास्टर श्री सुरेंद्र सोनी, जिला क्वार्टर मास्टर श्री मोहम्मद कलीम, डीओसी श्री डीगम्बर सिंह कौशिक, बेसिक रोवर लीडर द्वय श्री पंकज साहू, श्री राजीव साहू सहित 20 सीनियर्स रोवर्स की टीम ने सहयोग प्रदान किया। इसे तैयार करने में 15 दिनों का समय लगा। इस प्रवेश द्वार की ख़ासियत यह है कि इसे 400 नग बांस और लकड़ी की बल्लियों से तैयार किया गया है। प्रवेश द्वार की कुल चौड़ाई 57 फीट तथा अंतिम ऊंचाई 23 फीट है। गेट की सजावट बांस से बनी सामग्री से की गई है। वेलकम गेट को ट्रेडिशनल लुक देने का प्रयास किया गया है। ।।बहुत मेहनत लगा बनाने में।। . . Exploring with: @deepakvishwkarma5883 . . @cfor36garh #cfor36garh #korbacity #korba #korbaphotography #korbachhattisgarh #satrengatrip #satrenga #touristplace #tourist #Chhattisgarh (at Satrenga, Chhattīsgarh, India) https://www.instagram.com/p/CHw6XOKLZXV/?igshid=1qme2k3yacvez