आईटीआई थलौट के दो छात्र लारजी में पार्वती नदी में डूबे, पुलिस कर रही दोनों की तलाश
Kullu News: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में दो आईटीआई छात्र डूब गए हैं। वीरवार दोपहर बाद दोनों छात्र यहां नहाने के लिए उतरे थे। दोनों छात्र अभी तक लापता चल रहे हैं। सूचना के बाद सेंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास के लोग भी यहां युवकों की तलाश कर रहे हैं। नदी के एक कोने में पानी अधिक होने से तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों विद्यार्थी…










