अपकृत्य विधि में उपताप की परिभाषा क्या है व उपताप कितने प्रकार के होते हो - अपकृत्य विधि
उपताप क्या है What is Nuisance - अपदूषण अथवा उपताप जिसे कंटक या न्यूसेन्स (Nuisance) भी कहा जाता है; एक सामान्य अपकृत्य है। हमारे दैनिक जीवन के ऐसे कई कार्य है जो कंटक, उपताप अथवा अपदूषण की परिभाषा में आते है। अपदूषण आंग्ल शब्द "Nuisance" का हिन्दी रूपान्तरण है। "Nuisance" फ्रेंच शब्द "Nure” से बना है जिसका अर्थ है- क्षति पहुँचाना, क्षोभ कारित करना आदि। ब्लेकस्टोन द्वारा इसे "Nocumentun" के रूप में सम्बोधित किया गया है जिसका अर्थ “क्षति, असुविधा, नुकसान या क्षोभ आदि” है । उपताप की परिभाषा - ब्लेकस्टोन के अनुसार - उपताप एक ऐसा कृत्य है जिससे किसी अन्य व्यक्ति को आघात, असुविधा या क्षति कारित होती है। स्टीफेन के अनुसार - उपताप एक ऐसा कृत्य है जिससे किसी अन्य व्यक्ति की भूमि, भवन या दाययोग्य अधिकार को क्षति कारित की जाती है या उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप किया जाता है लेकिन जो अतिक्रमण नहीं होता है।" विनफील्ड के अनुसार - उपताप किसी व्यक्ति भूमि के या उसके ऊपर या उससे सम्बन्धित किसी अधिकार के प्रयोग या उपयोग में अवैध हस्तक्षेप है। उपताप के प्रकार - (i) लोक अपदूषण – लोक उपताप को सार्वजनिक अथवा सामन्य उपताप भी कहा जाता है। विनफील्ड के अनुसार - लोक उपताप /अपदूषण से तात्पर्य ऐसे अपदूषण से है जो जनसाधारण या लोगों के एक वर्ग की युक्तियुक्त सुविधा या आराम को प्रतिकूलतया प्रभावित करता है।सार्वजनिक स्थानों या भागों में गड्ढे खोद देना, दीवार खड़ी कर देना, ज्वलनशील पदार्थ रखना, ध्वनि प्रदूषण फैलाना आदि इसके अच्छे उदाहरण है। इसके अलावा रासयनिक कारखानों से कारित वायु एवं जल प्रदूषण को उच्चत्तम न्यायालय द्वारा लोक अपदूषण माना गया और उससे प्रभावित व्यक्तियों को विशेष नुकसानी दिलाई गई। (ii) व्यक्तिगत (प्राइवेट) उपताप – प्राईवेट अथवा व्यक्तिगत उपताप एक ऐसा अपदूषण है जो मूलतः व्यक्ति विशेष को प्रभावित करता है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष की सम्पति, सुख या सुविधा में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप किया जाता है। यह किसी व्यक्ति की भूमि या उसके ऊपर या उससे सम्बन्धित किसी प्रयोग या उपभोग में अवैध हस्तक्षेप होता है।Read More This Post - उपताप क्या है Nuisance in tort in hindi Read the full article












