छत्तीसगढ़ की राजनीति को लंबे समय तक झकझोरने वाले बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में सात साल बाद एक बार फिर बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले में पहले बरी हो चुके प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए यह फैसला नई कानूनी चुनौती बनकर सामने आया है। सेशन कोर्ट ने CBI की रिव्यू पिटिशन स्वीकार करते हुए CBI की विशेष अदालत के फैसले को पलट दिया है और मामले की दुबारा सुनवाई को मंजूरी दे दी है।
7 साल बाद सेक्स सीडी कांड में बड़ा कानूनी उलटफेर: भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें
















