एलआईसी के सामने ग्राहकों को लंबे समय तक जोड़े रखने की बड़ी चुनौती, 5 साल का पॉलिसी परसिस्टेंसी रेशियो घटा Mumbai News: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के लिए ग्राहकों को लंबे समय तक जोड़े रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले कुछ वर्षों में उसका 5-ईयर पॉलिसी परसिस्टेंसी रेशियो लगातार कमजोर हुआ है।...











