महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, नवी मुंबई में 10 दिन के लिए किया जाएगा लॉकडाउन
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है, वही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख के पार हो चुकी है, देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है, मुम्बई के हालात बहुत ही खराब है, वहां पर 78,708 के पार हो गई है, जिसको देखते हुए वहां की केन्द्र सरकार ने हालातों को देखते हुए लॉकडाउन कर दिया है, जिससे हालातों को काबू में किया जा सके, तो वही महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
शुक्रवार की रात 12 बजे से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया जाएगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें और कंपनियां खुलेंगी। अब तक नवी मुंबई में साढ़े छह हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,511 नए मामले सामने आए। और मुम्बई के हालात बहुत ही खराब होते जा रहे है, संक्रमण से 198 और मरीजों की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,053 हो गई।
नवी मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या दो हफ्ते में लगभग दोगुनी हो गई है। जिले में एक मई से अब तक संक्रमण के मामलों में बेहद वृद्धि हुई है। ठाणे जिले में एक मई तक कोरोना वायरस संक्रमण के केवल 1,011 मामले थे जिनकी संख्या अब 33 हजार से ज्यादा हो गई है। 15 दिन में मामले 17,008 से बढ़कर 33,324 हो गए है।
https://kisansatta.com/maharashtra-government-announces-10-days-lockdown-in-navi-mumbai/ #BreakingNews, #LockdownCoronavirus, #MaharashtraGovernmentAnnounces10DaysLockdownInNaviMumbai, #Mumbaigovt, #UddhavThackeray Breaking news, Lockdown Coronavirus#, Maharashtra government announces 10 days lockdown in Navi Mumbai, Mumbaigovt#, uddhav thackeray State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प








