ठंड शुरू होते ही ट्रेनों के पलटने का सिलसिला शुरू
नई दिल्ली :देश में ठण्ड शुरू होते ही रेलवे की लापरवाही सामने आने लगी है | बता दें कि कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर मंगलवार तड़के मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी की सात बोगियां पलट गईं हैं, जबकि 20 बोगी पटरी से उतर गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर दुर्घटना राहत यान पहुंच गया है। बोगियों को हटाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है |
घटना कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी कानपुर से कासगंज की ओर रही थी। सुबह तकरीबन चार बजे मालगाड़ी की बोगियों पटरी से उतरने के बाद पलट गईं। बोगियां रेल पटरी के किनारे दूर-दूर पड़ी हैं। बोगी के पहिये टूटे पड़े हैं। कुछ बोगी एक-दूसरे में घुसी हुई हैं।
गनीमत रही कि इस रेल मार्ग पर अभी सप्ताह में एक दो ही सवारी गाड़ियां चलती हैं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद से रेल मार्ग पूरी तरह से ठप है। मालगाड़ी पलटने से ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इज्जतनगर रेलवे मंडल बरेली के अधिकारी जांच के लिए रवाना हो गए हैं।
जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजेंद्र सिंह ने बताया कि कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी की बोगियों पटरी से उतर गई हैं। घटना की जांच की जा रही है। घटनास्तल पर राहत कार्य कराया जा रहा है।
https://kisansatta.com/the-process-of-reversing-of-trains-starts-as-soon-as-the-cold-starts/ #BhartiyRailway, #Maalgadi, #KasgangKanpur, #TheProcessOfReversingOfTrainsStartsAsSoonAsTheColdStarts #bhartiy railway, #maalgadi, kasgang-kanpur, The process of reversing of trains starts as soon as the cold starts National, Top, Trending #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प