अभनपुर: महानदी बनी काल! दो बच्चों को बचाने वाले युवक का अगले दिन मिला शव
अभनपुर: गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बच्चों की जान बचाने के लिए नदी में कूदे 35 वर्षीय प्रदीप कश्यप खुद तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह उनका शव नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे मिला। जानकारी के मुताबिक, इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे। उसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चे गहरे पानी में फंस गए। बच्चों को डूबता…












