सालों से ऐप चुरा रहे स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा, हैकर्स की शातिर चाल हैकिंग नई दिल्ली स्मार्टफोन यूजर्स का हैकर्स से बचना मुश्किल होता जा रहा है। ये साइबर क्रिमिनल्स नए-नए तरीके से यूजर्स के डेटा की चोरी कर रहे हैं। आए दिन हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड की खबरें सुनने को मिल जाती हैं। ताजा मामले में रिसर्च फर्म Kaspersky Lab ने यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐप्स से अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। ये ऐप फोन में मौजूद जरूरी डेटा को डिवेलपर्स और हैकर्स तक पहुंचाने का काम करते हैं।













