बोकारो थर्मल में बेकाबू मालगाड़ी का कहर, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, चालक ने कूदकर बचाई जान
बोकारो : डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खाली कर रही एक मालगाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार में प्लांट के बंद गेट को तोड़ते हुए बाहर की ओर निकल गई। इसी दौरान ट्रैक पार कर रही एक स्कॉर्पियो (संख्या JH01FT 3824) को मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। स्कॉर्पियो चालक अमरदीप (कथारा निवासी) ने…
















