एक कंपनी को अपने उत्पाद पर कितना भरोसा होना चाहिए? एक कंपनी को अपने उत्पाद पर इतना भरोसा होना चाहिए जितना 3M कंपनी को था। 3M कंपनी ने अपने बनाये कांच कि मजबूती का उदाहरण देने के लिए कनाडा के वैंकोवर बस स्टॉप पर एक काँच के अंदर 3 मिलियन डॉलर रख दिए। कंपनी ने यह चैलेंज रखा कि जो भी इस ग्लास को तोड़ने में सफल हुआ उसे सारे पैसे ले जाने को मिलेंगे। इस चैलेंज के बारे में सुनते ही लोगों ने इस ग्लास को तोड़ने की बेहद कोशिश की।साथ ही एक सिक्योरिटी गार्ड भी वहाँ नियुक्त किया गया यह ध्यान रखने के लिए की कोई बेमानी न करे। यह चैलेंज 2005 में canada में हुआ था। कंपनी ने ग्लास के अंदर सिर्फ 500डॉलर ही असली रखे थे।उनका कहना था कि अगर कोई इसे तोड़ने में सफल होता तो बाकी राशि उसे चैक के माध्यम से दी जाती। हालाँकि 3M कंपनी ने यह चैलेंज सिर्फ एक दिन के लिए ही रखा।लेकिन कंपनी कि इस मार्केटिंग तकनींक ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लिया। कई लोगों ने ग्लास तोड़ने के प्रयास किये लेकिन नहीँ तोड़ पाए क्योंकि शर्त के अनुसार इसे सिर्फ पैरों का इस्तेमाल करके ही तोड़ना था । खैर अगर चैलेंज भारत में कभी हो तो कोशिश जरूर की जानी चाहिए।। #interestingfacts #motivation #motivationalquotes #generalknowledge #mananthegenius #challenge #challengeaccepted #goodthoughts #goodvibes https://www.instagram.com/p/CicDiLpsBKX/?igshid=NGJjMDIxMWI=







