सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी माओवादी पुष्पा ने किया सरेंडर, 25 साल बाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी Ranchi News: झारखंड के जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो की नृशंस हत्या की मुख्य आरोपी और खूंखार माओवादी शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने आखिरकार कानून के सामने घुटने टेक दिए हैं। करीब 25 वर्षों तक तीन राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बनी 10 लाख रुपये की इनामी महिला कमांडर ने कोलकाता पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।...















