आदित्य होंगे महाराष्ट्र के CM ! मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर My MLA My CM
हाईलाइट
मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर
आदित्य ठाकरे को सीएम के तौर पर पेश कर लगाया गया
पोस्टर पर लिखा-मेरा विधायक,मेरा मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आए दो हफ्ते हो गए है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच तकरार जारी है। शिवसेना जहां 50-50 फॉर्मूले पर अढ़ी है। वहीं बीजेपी किसी भी फॉर्मूले को मानने से इनकार कर रही है। इसबीच मुंबई में ठाकरे आवास मातोश्री के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की फोटो के साथ लिखा है-मेरा विधायक,मेरा मुख्यमंत्री। यह पोस्टर शिवसेना के कॉर्पोरेटर हाजी हलीम खान ने लगवाए हैं।












