Indian Air Force का लड़ाकू विमान Crash पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मातासर गांव अचानक की शाम 5:00 बजे के आसपास वायु सेना का मिग क्रेश हो गया है! जानकारी के अनुसार पायलट ने पैराशूट से सुरक्षित छलांग अपनी जान बचाई वही पायलट का एक पांव फेक्चर हो गया है। प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही बाड़मेर जिला कलेक्टर लोकबंधु व जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार उत्तरलाई एयरबेस से भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग में अपनी नियमित उड़ान पर था इस दौरान अचानक ही विमान के अंदर तकनीकी समस्या आने के चलते विमान क्रैश हो गया इसके बाद पायलट ने पैराशूट से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई विमान पास की एक रहवासी ढाणी पर जा गिरा इसके बाद ढाणी में आग लग गई।जिससे ढाणी जल कर राख हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त रहवासी ढाणी में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी विमान क्रेश में विमान का मलबा करीब 2 किलोमीटर इलाके में फैल गया वही वायु सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मलबे को कब्जे में ले लिया है वही स्थानीय प्रशासन को वायु सेना की टीम ने पायलट का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल भिजवाया गया है। #वायुसेना #एयरफोर्स #IAF #MiG_21 #IndainArmy https://www.instagram.com/p/CTBnbT0ojZy/?utm_medium=tumblr















