करोड़पति बना देगा एक रुपये का नोट, बस यहां जाइए
करोड़पति बना देगा एक रुपये का नोट, बस यहां जाइए
नई दिल्ली. आपने एक रुपये का नोट तो जरुर देखा होगा, जिन लोगों को पुरानी चीजें संजोकर रखने का शौक है, उनके पास यह नोट जरुर होगा। वैसे आप सभी को लग रहा होगा, ऐसा क्या खास है ? इस नोट मे जो यहां बताया जा रहा है। तो जी खास है, यह एक रुपये का नोट आपको करोड़पति बना सकता है। चौंकिए मत, यह बिल्कुल सच है। अगर आपके पास ऐसा एक रुपए का नोट है जिस पर खास नंबर अंकित है, तो आप उसकी बोली लगाकर करोड़ों रुपए कमा सकते हैं।
यहां हो रही है निलामी
इस नोट की बोली लगाने के लिए आपको किसी जगह पर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको बस इ-कॉमर्स वेबसाइट र्इ-बे पर जाना है। जहां एक रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के नोटों की नीलामी करोड़ों में हो रही है।
नोटों का सीरियल नंबर है इसका कारण
र्इबे पर देश के पूर्व गवर्नर मोंटेक सिंह अहलूवालिया के हस्ताक्षर वाला एक रुपए का नोट दो लाख रुपए में बेचा जा रहा है, वहीं 100 रुपए के दो नए नोट 2,50,000 रुपए में बिक रहे हैं। इसका कारण है इन नोटों पर मौजूद सीरियल नंबर। इनके सीरियल नंबर के आखिर में 786 और 000000 हैं।
दुर्लभ हैं नोट के सीरियल नंबर
र्इबे पर 1000 रुपए का नोट करीब एक करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। नोट बेचने वाले ने दावा किया है कि कुछ नोटों पर प्रिंट करते वक्त इंक गिर गया है, वहीं इसके सीरियल नंबर भी दुर्लभ हैं। ऊंची कीमत में बिकने वाले कुछ नोट ऐसे हैं, जिनमें या तो सीरियल नंबर ही नहीं है या फिर मिसप्रिंट हैं।








