मोबाइल पर हैलो बोलते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, साला और बहनोई हुए घायल; जानें पूरा मामला
Uttar Pradesh News: आज के समय में इंसान बिना मोबाइल के रह नहीं सकता है, लेकिन यही मोबाइल अब खतरा बनता जा रहा है। आए दिन मोबाइल ब्लास्ट की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले सामने आया है। यहां बाइक सवार को एक कॉल रिसीव करना महंगा पड़ गया। कॉल रिसीव करते ही मोबाइल में ब्लास्ट हो गया, जिससे दो युवक घायल हो गए। घायल हुए युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया…














