Mobile app Se Online instant Loan kaise le
Mobile app se kaise le personal loan
ऑनलाइन पर्सनल लोन (online personal loan)
लेना बहुत ही आसान हो गया है। मोबाइल की मदद से
इंस्टेंट (instant) पर्सनल लोन (personal loan)
तो मिल जाता है, लेकिन ये आपके जेब पर भारी पर सकता है। ऑनलाइन इंस्टेंट (instant) लिये गये लोन पर ब्याद दर बहुत अधिक वसूल किया जाता है।
इंस्टेंट (instant) लोन पर महीने के आधार पर उंची दरों से ब्याज वसूला जाता है। साथ ही कई सारे चार्जेज(शुल्क) भी आपसे वसूले जाते हैं।
ऐप(app) से ऑनलाइन (online) इंस्टेंट (instant) लोन कैसे लें ?
अगर आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, जैसे जरूरी सभी प्रमाण पत्र है तो अपने मोबाइल से तुरंत ऑनलाइन पर्सनल लोन (online personal loan) बहुत आसानी से ले सकते है। लेकिन आप मोबाइल से पर्सनल लोन लेने से बचे क्योंकि इस लोन पर वसूला जाने वाला ब्याज दर बहुत अधिक होता है।
इसे भी पढे- instant-cash-loan-kaise-le
अर्जेट लोन का ब्याज अधिक होता है:
अगर आपको तुरंत पर्सनल लोन चाहिए तो ऑनलाइन पर्सनल लोन एकमात्र बेहतर विकल्प है।
अपने मोबाइल के गूगल प्लेस्टोर (Google Play store) में जाये और
इंस्टेंट लोन (instant personal loan) टाइप करे।सर्च करने पर एक दो नही
बल्कि दर्जनों लोन प्रदान करने वाली कंपनियों की लिस्ट आ जाएगी।
इनमें से सबसे विश्वसनीय लोन प्रदान करने वाली कंपनी के ऐप को डाउन लोड कर कर लें।
इसके बाद इसमें आपको अपने व्यवसाय या नौकरी पेशा हैं तो नौकरी
संबंधी जानकारी, घर परिवार, मकान समेत निजी जानकारी पूछा जाएगा।
ये सब प्रक्रिया पूरी होने पर आपको लोन प्रदान करने वाली कंपनी की और
से एक मैसेज दिया जाएगा कि congratulation(बधाई हो) आपका लोन पास हुआ।
ये देख कर आप बहुत खुश हो जाते है। आप तुरंत लोन एग्रीमेंट साइन कर
लोन प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने इस लोन की ब्याज दरों का आकलन किया है?
नही तो एक बार ऐसा कर के देखिये। ऑनलाइन पर्सनललोन ( online
personal loan) प्रदान करने वाली कंपनियां तो लाख दावे करती है कि हम
तो बस इतना ही ब्याज लेते है लेकिन इसके साथ अन्य चार्जेज जैसे
प्रोसेसिंग फीस व अन्य फीस जुड़े होते हैं जिसे आखिरकार आपको ही भरना होता है।
ऑनलाइन पर्सनल लोन (Online Personal loan) के ब्याज दर का
आकलन करना बहुत ही आसान है। आप गूगल प्ले स्टोर से ईएमआई (EMI CALCULATOR) डाउन लोड करे। इसमें जो आपने लोन लिया है उसकी राशि डाले। फिर समय(महीना, साल) डाले और ब्याज दर आप अपने एक अनुमान से डाले।
इस तरह फिर ईएमआई चेक करे, देखे की ये कितना दिखा रहा है ।
अगर ये ईएमआई आपके लोन प्रदान करने वाली कंपनी से कम है तो आप
अपने कैलकुलेटर में ब्याज दर को तब तक बढाये या घटाये जब तक कि ये
आपके लोन ईएमआई के बराबर न हो जाये। फिर आप कैलकुलेटर में उसका
ब्याज दर देखे, तो पायेंगे कि उसका ब्याज 32%, 34 %, 36% तक भी हो
सकता है। जबकि बैंकों में सामान्यतया ये ब्याज दर 12%से लेकर 24 तक
रहता है। इस तरह इस्टेंट लोन प्रदान करने वाली कंपनी आपसे बैंको पर
दिये जाने वाले ब्याज दर से दुगने दर से ब्याज वसूल करती है। इस्टेंट/
फटाफट लोन ज्यादातर गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियां (NBFC) ही प्रदान
करती है। ऐसे में आप जब भी लोन ले पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही