India-US Relations: अमेरिकी टैरिफ के बीच PM मोदी अगले महीने कर सकते हैं ट्रंप से मुलाकात
India-US Relations: भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव और टैरिफ विवादों के बीच PM नरेंद्र मोदी की अगले महीने अमेरिका यात्रा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संभावित मुलाकात पर कूटनीतिक नजरें टिक गई हैं। अगर यह मुलाकात होती है, तो यह दोनों नेताओं के बीच मात्र सात महीनों में दूसरी बार आमना-सामना होगा। फरवरी में PM मोदी का व्हाइट हाउस दौरा इस रिश्ते में गर्मजोशी लेकर आया था, लेकिन अब व्यापार…












