Mohammad Sharif, the man who performed last rites of more than 25000 unclaimed bodies. मोहम्मद शरीफ.. एक ऐसा शख्स जो भले ही अपने खुदके बेटे का अंतिम संस्कार नहीं कर पाया, मगर अपने बेटे की मौत के बाद से आज तक वो हर उस शख्स के शव का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं जिन्हें कभी पुलिस, तो कभी यूं ही लोगों ने लावारिस समझकर छोड़ दिया। आपको बता दें कि, मोहम्मद शरीफ ने बीते 28 सालों के बीच करीब पच्चीस हजार से ज्यादा लावारिस शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करवाया है, जिनमें क्या हिंदू और क्या मुस्लिम सबके शव शामिल हैं। उनके इसी सामाजिक कार्य के लिए उन्हें हाल ही में देश के राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्म श्री सम्मानित शरीफ चाचा ने कहते हैं कि जब तक उनके शरीर में ताकत है, वह लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते रहेंगे। आगे उनके परिवारजन इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाएंगे, ऐसा उनको भरोसा है। #MohammedSharif #SharifChacha #PadmaShri #PadmaAwards #Indianness #Humanity #TheIndianness https://www.instagram.com/p/CWLNtNcvhgV/?utm_medium=tumblr














