Muhavare in Hindi With Meaning
शिक्षा जीवन का एक ऐसा मूल मंत्र है जिसके द्वारा हम कोई भी बड़े से बड़ा कार्य बहुत आसानी से कर सकते हैं और अपने जीवन के लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं । Hindi Muhavare के द्वारा हम अपनी बात तर्क के माध्यम से रख सकते हैं| प्रेरणा लेने के लिए हमें तत्पर तैयार रहना चाहिए और एक दूसरे से जीवन भर सीखते रहना चाहिए ताकि आने वाले समय में हम दूसरे लोगों के लिए आदर्श व्यक्ति बन सके ।
Muhavare in Hindi with meaning न केवल परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं बल्कि मुहावरे के माध्यम से हम वाद विवाद, तर्क, प्रशंसा, आलोचना, सीखने और सिखाने का काम अच्छे तरीके से कर सकते हैं । मुहावरों का सार्थक अर्थ होता है, जिन्हें हम अपने रोजमर्रा के जीवन में उपयोग करते रहते हैं । यह सब हमें स्कूल शिक्षा के दौरान ही सिखा दिए जाते हैं ।
अंधे की लाठी (एक मात्र सहारा) : रामू अपनी विधवा माँ की अंधे की लाठी है।
अक्ल चरने जाना (बुद्धि न होना) : उसके सोचने व करने में कहीं कोई समानता नहीं। लगता है उसकी अक्ल घास चरने गई है।
अक्ल पर पत्थर पड़ना (मूर्खता का काम करना) : मैंने तुम्हें क्या लाने को कहा और तुम क्या ले आये हो? कहीं तुम्हारी अक्ल पर पत्थर तो नहीं पड़ गये।
अगर मगर करना (टाल-मटोल करना) : जब भी मैं तुमसे कोई काम करने को कहता हूँ तो तुम अगर-मगर करने लगते हो।
अच्छे दिन आना (भाग्य खुलना): अब तो रामू के भी अच्छे दिन आ गये हैं, उसकी लाटरी जो खुल गई है।
अन्न जल उठना (जीवन समाप्त होना): एक न एक दिन संसार में सभी का अन्न-जल उठ जाएगा।
अपना राग अलापना (अपनी बात पर अड़े रहना) : रमेश बड़ा जिद्दी है हमेशा अपना राग अलापता है।
अपना-सा मुँह लेकर रह जाना (लज्जित होकर चुप रहना) : मैंने उसके सामने ही भेद खोल दिया, बेचारा अपना सा मुँह लेकर रह गया।
अक्ल का पुतला (बुद्धिमान) : आजकल के विद्यार्थी अपने-आपको अक्ल का पुतला समझते हैं।
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना (अपना काम स्वयं बिगाड़ लेना) : जमींदार से लड़ाई मोल लेकर उसने अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली।
200+ हिंदी मुहावरे यहाँ पढ़े










