बुलंदशहर में नहर में कार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार मुरादाबाद से मथुरा जा रही थी। तभी अचानक से कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। घटना बुलंदशहर के अनूपशहर की है।




