51 लाख में बेच दी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस, मालिक को था चोरी का डर
चैतन्य भारत न्यूज
हिसार. दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली मुर्राह नस्ल की भैंस सरस्वती को 51 लाख रुपए में बेचा है। पेशे से किसान और भैंस के मालिक सुखबीर ढांडा का कहना है कि इस भैंस को इसलिए बेचा क्योंकि उन्हें उसके चोरी होने का डर था। जिसकी वजह से यही सबसे सही उपाय था।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
सुखबीर ने बताया कि वो अपनी भैंस को बेचना नहीं चाहते थे, लेकिन पड़ोस में दो भैंसों की चोरी के बाद उन्हें भी अपनी भैंस चोरी होने का डर था, मजबूरन अपनी भैंस बेचनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, इस भैंस ने कुछ महीने पहले ही पंजाब के लुधियाना में डेयरी ऐंड एग्रो एक्सपो प्रतियोगिता में 33.13 किलो दूध देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिस पर भैंस के मालिक को 2 लाख रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की भैंस के नाम था, जिसने 32.50 किलो ग्राम दूध दिया था। सरस्वती कई बच्चों को जन्म दे चुकी थी। किसान सुखबीर सरस्वती के दूध और सीमन को बेचकर महीने में 1 लाख से ज्यादा कमा लेते थे। सुखबीर ने भैंस की बिक्री से पहले समारोह भी किया, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के सैंकड़ों किसान शामिल हुए। सुखबीर ने बताया कि उसने भैंस को एक लाख 30 हजार रुपए में चार साल पहले बरवाला के खोखा गांव के किसान गोपीराम से खरीदा था।
ये भी पढ़े...
इस भैंस के गर्भवती होने पर पूरा छत्तीसगढ़ मना रहा है जश्न, जानिए वजह
1300 किलो का भीम भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, 15 करोड़ है कीमत, रखरखाव में खर्च होते डेढ़ लाख रुपए
मध्यप्रदेश सरकार करवा रही गायों का स्वयंवर 200 सांडों की कुंडली हुई तैयार, जानें क्या है मामला
Read the full article