झारखंड पुलिस ने जारी की नई ‘मोस्ट वांटेड’ नक्सलियों की सूची
रांची : : वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस ने भारी इनामी नक्सलियों की नई “मोस्ट वांटेड” सूची जारी की है। इस सूची के जरिए राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने जंगल और सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नई सूची में शामिल कई नक्सली दिवंगत शीर्ष माओवादी कमांडर मल्लोजुला कोटेश्वर राव…














