पश्चिम सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, केड़ाबीर इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोनुवा और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत केड़ाबीर के घने जंगलों में दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च अभियान और तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, COBRA 209 बटालियन के जवान…













