Nepal Widespread Devastation: नेपाल में तबाही, अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 170 लोगों की मौत; कई हाइवे हुए बंद
Nepal Widespread Devastation: नेपाल में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है, जिसकी वजह से रविवार को मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 170 हो चुकी है. आपको बता दें कि पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से शुक्रवार से जल में डूब चुके हैं, वहीं बहुत से हिस्से ऐसे हैं जहां पर अचानक से बाद आ गई है. अभी तक पुलिस के मुताबिक, नेपाल में बाढ़ व भूस्खलन की वजह से करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है. गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 42 लोग लापता हैं.














