केरल में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और इस वजह से केरल सरकार ने पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय भी लिया है। इसके साथ ही वहां पर अब एक नए वायरस का खतरा भी मंडराने लगा है, जिसका नाम है निपाह वायरस। बताया जा रहा है कि केरल के कोझिकोड में इस वायरस से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब केरल में निपाह वायरस से कोई संक्रमित हुआ है, बल्कि वहां अक्सर इसके मामले सामने आते रहते हैं।


















