संत रामपाल जी महाराज जी के पावन बोध दिवस के शुभ अवसर पर सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम में निःशुल्क नेत्र जांच एवं निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य में डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की आंखों तथा दांतों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। समाज कल्याण और मानव सेवा की भावना से प्रेरित यह शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।
संत रामपाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में सतलोक आश्रम द्वारा निरंतर ऐसे जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं, जिनसे समाज को वास्तविक लाभ मिल रहा है। यह आयोजन केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम, सोनीपत (हरियाणा)














