SENSEX में जबरदस्त उछाल,सेंसेक्स 34,000 के ऊपर
नई दिल्ली : लद्दाख सीमा पर भारत चीन के बीच हुई झड़प के दौरान दो दिन तक शेयर से नाराज हुए निवेशकों के लिए सप्ताह के आखिरी दिन यानि आज का दिन उनके लिए रहत भरा रहा | बता दें कि शुक्रवार और हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सुबह बाजार खुलते ही कारोबार में तेजी नजर आने लगी है | बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 122 अंक की बढ़त के साथ 34,335 पर कारोबार कर रहा है | तेजी का माहौल दूसरे बाजारों में भी है | नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 45 अंक की तेजी के साथ 10,586 पर कारोबार कर रहा है |
प्रधानमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है | वर्चुअल मीटिंग आज शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी | बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे | बैठक में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा की जाएगी | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी आमंत्रित दलों के अध्यक्षों से गुरुवार शाम बात की थी |
.
https://kisansatta.com/sensex-surge-sensex-above-3400038992-2/ #Bsi, #Nifty, #Niveshak, #Sensexuchhal, #Stockmarket, #SENSEX #bsi, #nifty, #niveshak, #sensexuchhal, #stockmarket, SENSEX Business, Trending #Business, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प













