OnePlus लाया सस्ते वायरलेस इयरबड्स, कीमत से फीचर्स तक पूरी डीटेल नई दिल्ली OnePlus ने OnePlus Buds ऑफिशली लॉन्च कर दिए हैं। यह कंपनी के पहले ट्रू वायरलेस इयरबड्स हैं। कंपनी ने अपने मिडरेंज फोन OnePlus Nord के लॉन्चिंग इवेंट में अपने नए इयरबड्स से पर्दा उठाया। बीते काफी समय से वनप्लस नॉर्ड के साथ कंपनी के नए इयरबड्स की भी चर्चा चल रही थी। इनके डिजाइन और फीचर्स के बारे में कई लीक्स पहले ही सामने आ चुकी थी। हालांकि इनकी कीमत यूजर्स को जरूर थोड़ा सरप्राइज कर सकती है। भारत में वनप्लस के ब्रैंड न्यू इयरबड्स की कीमत 4,990 रुपये है। यह कीमत वनप्लस के इयरबड्स को वायरलेस इयरबड्स के मार्केंट में उपलब्ध सबसे सस्ते प्रॉडक्ट्स की फेहरिस्त में शामिल करती है। …















