वनप्लस से हुई बड़ी गलती, लीक कर दिया सैकड़ों यूजर्स का पर्सनल डेटा सांकेतिक तस्वीर नई दिल्ली प्रीमियम टेक कंपनी वनप्लस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार वजह नए OnePlus Nord का लॉन्च नहीं बल्कि डेटा लीक से जुड़ी है। एक साल से भी कम वक्त में दूसरी बार वनप्लस यूजर्स का डेटा लीक होने से जुड़ा मामला सामने आया है। कंपनी की गलती से ढेरों यूजर्स का डेटा पब्लिक डोमेन में लीक हो गया है। इस बार सैकड़ों वनप्लस यूजर्स के ईमेल अड्रेस सामने आ गए हैं। …

















